ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मिचल मार्श ने रचाई शादी, हेजलवुड-कमिंस भी शादी में पहुँचे
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मिचल मार्श रविवार को ग्रेटा मैक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी शादी में पत्नी ग्रेटा के साथ खुबसूरत डांस किया। 9 अप्रैल को हुए उनके शादी में कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, इसमें जोस हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों…
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मिचल मार्श रविवार को ग्रेटा मैक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी शादी में पत्नी ग्रेटा के साथ खुबसूरत डांस किया। 9 अप्रैल को हुए उनके शादी में कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, इसमें जोस हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं।
बता दे कि मार्श आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के टीम का हिस्सा हैं। इस सीजन का दो मैच खेलने के बाद वह शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। हालाँकि, वो अगले हफ्ते भारत वापस आ जाएंगे और अपनी टीम से जुड़ जाएंगे। उनकी शादी में पहुंचे हेजलवुड आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं। लेकिन चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण वह अब भी ऑस्ट्रेलिया में हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह महीने के अंत तक आरसीबी से जुड़ सकेंगे।