बाबर आजम ने विराट-गेल को छोड़ा पीछे, सबसे तेज 9000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं। वह टी20 में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जल्मी के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ खेले गए मैच में…
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं। वह टी20 में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जल्मी के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रन बनाए। बाबर ने 9000 रन पूरे करने के लिए 245 पारियां ली। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 249 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे।
सबसे तेज 9000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी-
बाबर आजम- 245
क्रिस गेल- 249
विराट कोहली- 271
डेविड वार्नर- 273
अरोन फिंच- 281