USA की नई क्रिकेट लीग में IPL की चार टीमों ने खरीदी फ्रेंचाइजी, जुलाई में शुरू होगी लीग
इंडियन प्रीमियर लीग की चार प्रमुख फ्रेंचाइजी ने यूएसए में शुरू हो रहे मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में हिस्सेदारी खरीदी है। जुलाई में शुरू हो रहे इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी जुड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने सिएटीटल, मुंबई इंडियन्स ने न्यूयॉर्क और चेन्नई…
इंडियन प्रीमियर लीग की चार प्रमुख फ्रेंचाइजी ने यूएसए में शुरू हो रहे मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में हिस्सेदारी खरीदी है। जुलाई में शुरू हो रहे इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी जुड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने सिएटीटल, मुंबई इंडियन्स ने न्यूयॉर्क और चेन्नई सुपर किंग्स ने टेक्सास की फ्रेंचाइजी खरीदी है।
बता दे कि एमएलसी लीग में निवेश करने वाली कोलकाता नाईट राइडर्स पहली फ्रेंचाइजी थी। केकेआर ने लॉस एंजिलस की फ्रेंचाइजी खरीदी है। एमएलसी में कुल छह टीमों में से चार का संचालन आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा किया जाएगा। मुंबई की टीम नाइट राइडर्स की तरह, न्यूयॉर्क फ्रेंचाइजी को अपने दम पर चलाएगी। कैपिटल माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला के साथ साझेदारी में सिएटल फ्रेंचाइजी चलाएगा। मुंबई की टीम नाइट राइडर्स की तरह ही न्यूयॉर्क फ्रेंचाइजी को अपने दम पर चलाएगी। कैपिटल माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ साझेदारी में सिएटल फ्रैंचाइजी चलाएगा। जबकि आईपीएल कैपिटल जीएमआर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और जिंदल स्पोर्ट्स वेस्ट के सह-स्वामित्व में है।