VIDEO: खाई में गिरा फील्डर, चौका दे रहा अंपायर बचाने के लिए दौड़ा
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। भारत में ही नहीं बल्कि छोटे-छोट देशों में भी क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। क्रिकेट से जुड़ा आए दिन कोई ना कोई फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इस बीच क्रिकेट से जुड़ा एक…
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। भारत में ही नहीं बल्कि छोटे-छोट देशों में भी क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। क्रिकेट से जुड़ा आए दिन कोई ना कोई फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इस बीच क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) December 21, 2022
क्रिकेट मैच से जुड़े इस वीडियो में बल्लेबाज के बैट से निकलते ही गेंद चौके के लिए जाने लगती है। इस बीच फील्डर चौका बचाने के लिए दौड़ लगा देता है। फील्डर गेंद को तो नहीं रोक पात लेकिन, गेंद रोकने के प्रयास में गहरे गढ्ढे में गिर जाता है। इस दौरान अंपायर को फील्डर को बचाने के लिए दौड़ लगाते हुए देखा जाता है।