IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को मिला एनरिक नॉर्खिया का साथ, खिलाड़ी का तीसरा कोविड टेस्ट नेगेटिव
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने तीसरे नेगेटिव टेस्ट के बाद अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ज्वाइन कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
फ्रेंचाइजी ने कहा कि अब उसके सुपरस्टार पेसर अब क्वारंटीन से बाहर हो चुके हैं। कोरोना के एक गलत पॉजिटिव रिपोर्ट…
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने तीसरे नेगेटिव टेस्ट के बाद अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ज्वाइन कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
फ्रेंचाइजी ने कहा कि अब उसके सुपरस्टार पेसर अब क्वारंटीन से बाहर हो चुके हैं। कोरोना के एक गलत पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उनका तीन बार कोरोना जांच किया गया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब वह हमारे बायो बबल का हिस्सा हैं।
नॉर्खिया ने एक वीडियो में कहा, अंत में अपने कमरे से बाहर निकलकर और सभी को देखकर खुश हूं।, मैं प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उत्साहित हूं। मैं स्टेडियमों में पहुंचने के लिए उत्सुक हूं।