दिनेश कार्तिक ने बनाया IPL इतिहास में शर्मनाक रिकॉर्ड, ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रविवार (12 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
कार्तिक ने दो गेंद खेली और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए,…
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रविवार (12 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
कार्तिक ने दो गेंद खेली और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, उन्हें खलील अहमद ने 18वें ओवर में अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही कार्तिक आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 18वीं बार 0 पर आउट होकर उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (17) और रोहित शर्मा (17) को पीछे छोड़ा है।
इस मुकाबले की बात करें तो आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई।
Most Ducks in IPL
18 - Dinesh Karthik*
17 - Glenn Maxwell
17 - Rohit Sharma
16 - Piyush Chawla
16 - Sunil Narine #RCBvDC pic.twitter.com/fAcHe7OXq6— (@Shebas_10dulkar) May 12, 2024