![Glenn Maxwell goes level with Dinesh Karthik for most ducks in IPL Glenn Maxwell goes level with Dinesh Karthik for most ducks in IPL](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/05/Glenn-Maxwell-(4)-lg.jpg)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार (22 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। मैक्सवेल अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने।
मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 18वीं बार वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे औऱ उन्होंने लिस्ट में अपने ही साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की बराबरी की है।
आईपीएल 2024 में मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। वह 9 पारियों में 5.78 की औसत से सिर्फ 52 रन बना सके। खराब फॉर्म के चलते उन्होंने बीच में कुछ मैच का ब्रेक भी लिया था।
गौरतलब है कि इस मैच में राजस्थान ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अब उसकी टक्कर क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद से होगी।
Most Ducks in IPL
— (@Shebas_10dulkar) May 22, 2024
18 - Glenn Maxwell*
18 - Dinesh Karthik
17 - Rohit Sharma
16 - Piyush Chawla
16 - Sunil Narine#RRvsRCB