गुजरात टाइटन्स ने शेरफन रदरफोर्ड समेत इन 6 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ, देखिए टीम की पूरी रिटेन और रिलीज लिस्ट
आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटन्स ने अपने स्क्वाड को लगभग जस का तस रखते हुए रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की है। टीम ने इस बार बड़े स्तर पर बदलाव नहीं किए, बल्कि केवल छह खिलाड़ियों को रिलीज कर स्थिरता बनाए रखने का फैसला लिया है। सबसे अहम नाम…
आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटन्स ने अपने स्क्वाड को लगभग जस का तस रखते हुए रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की है। टीम ने इस बार बड़े स्तर पर बदलाव नहीं किए, बल्कि केवल छह खिलाड़ियों को रिलीज कर स्थिरता बनाए रखने का फैसला लिया है। सबसे अहम नाम शेर्फान रदरफोर्ड का रहा, जिन्हें टीम ने रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले ही मुंबई इंडियंस को ट्रेड कर दिया था।
इसके अलावा गुजरात ने करीम जन्नत, महिपाल लोमरोर, दसून शनाका, कोएत्ज़े और कुलवंत केज्रोलिया को भी बाहर किया है। टीम ने अपने पूरे कोर ग्रुप को बनाए रखते हुए कुल 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
कम बदलावों के कारण गुजरात के पर्स में अब सिर्फ 12.9 करोड़ रुपये बचे हैं, जिसके साथ टीम आईपीएल 2026 की नीलामी में उतरेगी। GT के पास कुल 5 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 4 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं।
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, अर्शद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
शेर्फान रदरफोर्ड (ट्रेड), करीम जन्नत, महिपाल लोमरोर, दसून शनाका, कोएत्ज़े, कुलवंत केज्रोलिया
खाली स्लॉट: 5 (4 विदेशी)
बचा हुआ पर्स: 12.9 करोड़ रुपये