DC ने फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेज़र-मैक्गर्क समेत इन 7 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ, देखें टीम की पूरी रिटेन और रिलीज लिस्ट
आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि एक खिलाड़ी को ट्रेड किया गया। ऐसे में टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया है। रिलीज लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेज़र-मैक्गर्क और मोहित शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।
…
आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार कुल 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि एक खिलाड़ी को ट्रेड किया गया। ऐसे में टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया है। रिलीज लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेज़र-मैक्गर्क और मोहित शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टीम ने अक्षर पटेल, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी से लेकर मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ियों को स्क्वाड में बनाए रखा है। इसके अलावा नितीश राणा को राजस्थान रॉयल्स से डोनोवन फरेरा के बदले ट्रेड के जरिए टीम ने अपने साथ जोड़ा है।
रिटेंशन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास अब 21.80 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। ऐसे में मिनी ऑक्शन में टीम किन खिलाड़ियों पर निवेश करेगी, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट: अक्षर पटेल, केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे भरोसेमंद नाम शामिल हैं। इसके साथ ही समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, विप्रराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराण विजय और माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव को स्क्वाड में रखा है। वहीं नितीश राणा को दिल्ली ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है।
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट:
मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, सेदिकुल्लाह अटल, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, मनवंत कुमार और दर्शन नालकंडे को टीम ने स्क्वाड से बाहर कर दिया है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा को फ्रेंचाइज़ी ने ट्रेड के जरिए टीम से रिलीज किया है।
स्लॉट बाकी: 08
बाकी पर्स: 21.80 करोड़