हार्दिक पांड्या पर लगा बैन और 30 लाख का जुर्माना, IPL 2025 से पहले ही मुंबई इंडियंस को झटका
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का अंत बहुत निराशाजनक रहा। शुक्रवार (17 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई के 14वें और आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद उन्हें स्लो ओवर…
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का अंत बहुत निराशाजनक रहा। शुक्रवार (17 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुंबई के 14वें और आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद उन्हें स्लो ओवर रेट के लिए सजा भी मिली।
लखनऊ के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए पांड्या पर एक मैच का बैन लगाया गया है और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
मुंबई-लखनऊ के मुकाबले के बाद आईपीएल ने बयान जारी कर कहा, " स्लो ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का तीसरा अपराध था, इसलिए हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए बैन कर दिया गया।”
बयान में आगे कहा गया है, “ प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों इम्पैक्ट प्लेयर सहित, हर खिलाड़ी पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।"
एक मैच के बैन का मतलब है कि वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अपने सफर का अंतर नंबर 10 पर रहते हुए किया। मुंबई ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते। मुंबई आईपीएल इतिहास की पहली टीम बनी है, जो दो बार पॉइंट्स टेबल में नंबर 10 पर रही है। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी मुंबई सीजन के अंत में नंबर 10 पर रही थी।
Hardik Pandya will miss the first match of IPL 2025.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 18, 2024
- He has been banned for maintaining slow overrate. pic.twitter.com/sbtsd5Hv8I