मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में आखिरी मैच हारकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार (17 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। दोनों टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थीं और यह आखिरी लीग मैच था।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता…
लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार (17 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। दोनों टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थीं और यह आखिरी लीग मैच था।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ ने निकोलस पूरन (75) और कप्तान केएल राहुल (55) के अर्धशतकों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 6 विकेट गवाकर 196 रन बना सकी। जिसमें रोहित शर्मा (68) और नमन धीर (नाबाद 62) ने शानदार अर्धशतक जड़े।
इस हार के कारण मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अपने सफर का अंतर नंबर 10 पर रहते हुए किया। मुंबई ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते। मुंबई आईपीएल इतिहास की पहली टीम बनी है, जो दो बार पॉइंट्स टेबल में नंबर 10 पर रही है। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी मुंबई सीजन के अंत में नंबर 10 पर रही थी।
लखनऊ 14 मैच में 7 जीत और 7 हार के साथ लखनऊ छठे नंबर पर रही। लखनऊ के 14 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट -0.667 है। जो टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
In IPL Pointstable
— (@Shebas_10dulkar) May 17, 2024
Teams to Finish at
No.1 most times - MI (4 times)
No.10 most times - MI (2 times)*#MIvsLSG