T20 World Cup 2026: नामीबिया ने टीम इंडिया को दिया बल्लेबाजी का न्यौता,अभिषेक और सिराज हुए बाहर
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले मे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट में भारत ने अपना पहला मैच जीता था, वहीं नामीबिया को हार का मुंह देखना…
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले मे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट में भारत ने अपना पहला मैच जीता था, वहीं नामीबिया को हार का मुंह देखना पड़ा।
भारत की टीम में दो बदलाव हुए हैं, अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज बाहर गए हैं और संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन में आए हैं।
टीमें:
इंडिया (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो।