T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में किए 2 बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान ट्रैविस हेड ने शुक्रवार (13 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबलों के लिए जीत दर्ज की है।
…

ऑस्ट्रेलिया की टीम में जेवियर बार्टलेट, और कूपर कोनोली की जगह बेन ड्वारशुइस और टिम डेविड की वापसी हुई है। चोटिल होने के कारण मिचेल मार्श भी लगातार दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू कुहनेमन।