T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 170 रन का लक्ष्य, बैनेट ने जड़ा पचासा
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (13 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया है।
जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला, जिसके बाद ब्रायन बैनेट, तदिवानाशे मारुमानी ने…
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (13 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया है।
जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला, जिसके बाद ब्रायन बैनेट, तदिवानाशे मारुमानी ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 61 रन जोड़े। इसके बाद बैनेट ने रयान बर्ल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की।
टॉप स्कोरर ने 56 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके जड़े। उनके अलावा मारुमानी ने 21 गेंदों में 35 रन और बर्ल ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए। मिडल ऑर्डर में कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें इस प्रकार हैं
जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बैनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू कुहनेमन।