IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच खेले जा रहे तीन मैचों के वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 117 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना विकेट खोए 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस हार के साथ भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बता दे कि वनडे में गेंद रहते हुए यह भारत की सबसे बड़ी हार है। आज के मैच में भारतीय टीम को 234 गेंद रहते हार मिली है। यह गेंद शेष रहने के लिह्हज से भारत की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भारत साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 212 गेंद शेष रहते हुए हारा था।
A Game To Forget For Rohit Sharma and co.#CricketTwitter #INDvAUS #Australia #RohitSharma #Vizag pic.twitter.com/WtWgtJ78pg
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 19, 2023
गेंद शेष रहते हुए भारत की पांच सबसे बड़ी हार-
234 गेंद- बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)
212 गेंद- बनाम न्यूजीलैंड (2019)
209 गेंद- बनाम श्रीलंका (2010)
181 गेंद- बनाम श्रीलंका (2012)
176 गेंद- बनाम श्रीलंका (2017)