Asia Cup 2023: वेल्लालागे का प्रदर्शन पर फिरा पानी, गेंदबाजों के दम पर भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराकर कटाया फाइनल का टिकट
एशिया कप 2023 के सुपर 4 में भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका को 41 रन से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे का प्रदर्शन बेकार चला गया। इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका के लगातार 13…
एशिया कप 2023 के सुपर 4 में भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका को 41 रन से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे का प्रदर्शन बेकार चला गया। इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका के लगातार 13 वनडे जीत पर ब्रेक लगाने में कामयाबी हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 के स्कोर पर सिमट गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 53(48) रन कप्तानी रोहित शर्मा ने बनाये। उनके अलावा केएल राहुल ने 39(44) और ईशान किशन ने 33(61) रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दुनिथ वेल्लालागे ने लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 172 पर लुढ़क गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 42(46)* रन दुनिथ वेल्लालागे ने बनाये। धनंजय डी सिल्वा ने 41(66) रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। वहीं 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को मिला। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या लेने में सफल रहे।