रोहित ने पकड़ा कैच तो प्यार से कोहली ने लगा लिया गले, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल
एशिया कप 2023 के सुपर 4 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को आउट करने के लिए स्लिप में शानदार कैच लपका। इसके बाद विराट कोहली ने उन्हें जिस तरह से गले लगाया है वो चीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मैच…
एशिया कप 2023 के सुपर 4 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को आउट करने के लिए स्लिप में शानदार कैच लपका। इसके बाद विराट कोहली ने उन्हें जिस तरह से गले लगाया है वो चीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था।
26वां ओवर करने आये रवींद्र जडेजा ने पहली गेंद उछली हुई आउटसाइड ऑफ पर डाली। शनाका ने इस डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लिया। वहीं पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद विराट कोहली उनके पास आये और उन्हें गले लगा लिया। विराट और रोहित का इस तरह से एक-दूसरे को गले मिलना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस इस चीज की जमकर तारीफ कर रहे है।
Virat Kohli hugs Rohit sharma after his catch #INDvSL #INDvsSLpic.twitter.com/pHl37nSt6l
— Shivani (@shivani__D) September 12, 2023