IPL 2022: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, पांच बार की चैंपियन की लगातार 5वीं हार
पंजाब किंग्स ने बुधवार (13 अप्रैल) को पुणे में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। मुंबई की यह इस सीजन की लगातार पांचवीं हार है, वहीं पंदाब की टीम की पांच मैच में तीसरी जीत है। पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल…
Advertisement
IPL 2022: Punjab Kings beat Mumbai Indians by 12 runs
पंजाब किंग्स ने बुधवार (13 अप्रैल) को पुणे में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। मुंबई की यह इस सीजन की लगातार पांचवीं हार है, वहीं पंदाब की टीम की पांच मैच में तीसरी जीत है। पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, वहीं मुंबई दसवें नंबर पर बरकरार है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन तक ही पहुंच सकी।