IPL 2023: दिल्ली और गुजरात के मैच में दिखे ऋषभ पंत, एक्सीडेंट के बाद पहली बार पहुंचे स्टेडियम
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 7वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच को देखने के लिए ऋषभ पंत भी पहुंच चुके हैं. दिसंबर में एक घातक कार दुर्घटना में ऋषभ…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 7वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच को देखने के लिए ऋषभ पंत भी पहुंच चुके हैं. दिसंबर में एक घातक कार दुर्घटना में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। तब से उनका लगातार इलाज चल रहा है। हादसे के बाद वह आज पहली बार स्टेडियम में नजर आए हैं।
पंत अभी कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी पंत भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल 2023 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।