IPL 2023: क्रुणाल पांड्या ने चटकाए 3 विकेट, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी 121 तक सिमटी
IPL 2023: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए। लखनऊ की टीम ने पारी की शुरुआत करते हुए 21…
IPL 2023: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए। लखनऊ की टीम ने पारी की शुरुआत करते हुए 21 के स्कोर पर मयंक अगरवाल (8 रन) के रूप में पहला विकेट गंवाया। टीम के लिए राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 35 रन बनाएं। वहीं, युवा बल्लेबाज अब्दुल समद ने 10 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेली। जबकि, कप्तान के रूप में अपना पहले आईपीएल मैच खेल रहे ऐडन मार्करम गोल्ड डक पर पवेलियन लौट गए।
लखनऊ के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं, दो विकेट अमित मिश्रा के नाम रहा। जबकि, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।