वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के सम्मान में बना विजय स्मारक, खुद धोनी ने किया उद्घाटन
IPL 2023: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप विजय स्मारक का उद्घाटन किया। यह स्मारक उस स्थान पर बनाया गया है जहाँ पर 2011 विश्व कप में धोनी का एतिहासिक विजय छक्का पड़ा था। बता दे कि श्रीलंका के खिलाफ नुवान कुलसेखरा…
IPL 2023: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप विजय स्मारक का उद्घाटन किया। यह स्मारक उस स्थान पर बनाया गया है जहाँ पर 2011 विश्व कप में धोनी का एतिहासिक विजय छक्का पड़ा था। बता दे कि श्रीलंका के खिलाफ नुवान कुलसेखरा की गेंद पर छक्का लगाकर धोनी ने भारत को 28 साल बाद विश्व कप जीताया था।
MS Dhoni was felicitated by the Mumbai Cricket Association #CricketTwitter pic.twitter.com/GEaM4guous
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 7, 2023
धोनी इस वक़्त इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम का अगला मुक़ाबला शनिवार की शाम मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना हैं। आईपीएल 2023 में सीएसके की टीम 2 में से एक मैच जीतकर छठे स्थान पर है। वहीं, मुंबई इंडियन्स एक में एक हारकर 9वें स्थान पर है।