IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया, एक नजर पॉइंट्स टेबल पर
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल 2023 में मुंबई की पहली जीत है और इसी के साथ टीम अंकतालिका में 7वें नंबर पर पहुँच गई है। वहीं, दिल्ली की टीम लगातार चार मैच…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल 2023 में मुंबई की पहली जीत है और इसी के साथ टीम अंकतालिका में 7वें नंबर पर पहुँच गई है। वहीं, दिल्ली की टीम लगातार चार मैच हार कर आखिरी नंबर पर है।
मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान डेविड वार्नर और अक्षर पटेल के अर्धशतक के बदौलत 172 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में मुंबई इंडियन्स ने कप्तान रोहित शर्मा के 65 रन और तिलक वर्मा के 29 में 41 रनों की पारी के दम को मैच को आखिरी गेंद पर 6 विकेट स एजीत लिया।
दिल्ली के लिए मुकेश शर्मा ने 2 और मुस्ताफिजुर रहमान ने एक विकेट लिए। वहीं, मुम्बिया इंडियन्स के लिए पियूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि, दो विकेट रिले मेरेडिथ और एक विकेट ऋतिक शौकीन के नाम रहा।