IPL 2023: ऑरेंज कैप शिखर धवन के पास, वॉर्नर दूसरे नंबर पर पहुंचे
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के पास हैं। धवन ने 3 मैच में 149 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ऑरेंज कैप की रेस में…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के पास हैं। धवन ने 3 मैच में 149 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 4 मैच में तीन अर्धशतक के बदौलत 209 रन बनाएं हैं। जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ तीन मैच में 189 रन पूरे कर के तीसरे नंबर पर है।
आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप:
शिखर धवन (पंजाब) - 225
डेविड वार्नर (डीसी) - 209
रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके) - 189
फाफ डू प्लेसिस (आरसीबी) - 175
विराट कोहली (आरसीबी) - 164