IPL 2023: महिला टीम की जर्सी में खेलेंगे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, जानिए क्या है खास वजह
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार यानी आज मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होगी। मुंबई की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को खास बनाने का फैसला किया है। आज के मैच में मुंबई के खिलाड़ी मुंबई इंडियन्स के महिला…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार यानी आज मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होगी। मुंबई की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को खास बनाने का फैसला किया है। आज के मैच में मुंबई के खिलाड़ी मुंबई इंडियन्स के महिला टीम की जर्सी पहनेंगे।
दरअसल मुंबई की टीम ने आज के दिन को "ESA Day" के तौर पर के सेलिब्रेट करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है सबके लिए एजुकेशन और स्पोर्ट्स।
मुंबई इंडियन्स ने ट्विटर पर विडियो शेयर करते हुए इस बात कि जानकारी दी। वहीं, कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई है जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने लिखा, ‘ESA Day" के लिए स्पेशल जर्सी। हमारे खिलाड़ी वुमेंस प्रीमियर लीग के मुंबई इंडियंस की महिला टीम की जर्सी पहनेंगे और लड़कियों और बच्चों को प्रेरित करेंगे