IPL 2023: रविंद्र जडेजा झचके तीन विकेट, मुंबई इंडियंस ने सीएसके के सामने रखा 158 रनों का लक्ष्य
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को 38 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित…
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को 38 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे।
मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। इसके अलावा टिम डेविड ने 31 रन, तिलम वर्मा ने 22 रन और रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। जिसकी बदौलत मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए।
सीएसके के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाएं। वहीं, तुषार देशपांडे और मिचेल सेंटनर ने दो-दो विकेट लिए। जबकि, एक विकेट सिसंडा मागला के नाम रहा।