IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंदों में जड़ा पचासा, CSK ने पावरप्ले में बनाए 68 रन
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू कर रहे अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2023 का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया हैं। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों के मदद अपने पचास र्रून पूरे कर लिए। रहाणे बल्ले से…
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना डेब्यू कर रहे अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2023 का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया हैं। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों के मदद अपने पचास र्रून पूरे कर लिए। रहाणे बल्ले से आग उगल रहे है, उन्होंने अर्शद खान के एक ही ओवर में चार चौके और एक छक्का जड़ दिए।
रहाणे के बल्लेबाजी के बदौलत सीएसके की टीम ने पॉवर-प्ले में 1 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। रहाणे 53 और रुतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर क्रिज पर बने हुए हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे डक पर पवेलियन लौट चुके हैं। सीएसके को यहां से जीतने के लिए 84 गेंदों में 90 रन चाहिए। मुंबई के लिए अब तक एक मात्र विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ ने निकाला हैं।