WI vs ITA: इटली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले में इटली का सामना वेस्टइंडीज से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले में इटली का सामना वेस्टइंडीज से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है जबकि इटली की टीम सुपर-8 की रेस से बाहर है लेकिन वो चाहेंगे कि घर जाने से पहले एक और उलटफेर कर जाएं।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगामागे, थॉमस ड्रका, अली हसन