T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वाशिंगटन सुंदर की हुई टीम में वापसी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम ने इस मुकाबले…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जगह अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।
टीमें इस मैच के लिए
भारत प्लेइंग (XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
नीदरलैंड प्लेइंग (XI): मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, बेस डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमेन, जैक लायन-कैशेट, रूलोफ वान डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, नूह जोसेफ, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।