जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने से 2 विकेट दूर, टूट जाएगा भुवनेश्वर कुमार का T20 रिकॉर्ड
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
बुमराह ने अभी तक टी-20 क्रिकेट में 264 मैच की 261 पारियों में 334 विकेट…
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
बुमराह ने अभी तक टी-20 क्रिकेट में 264 मैच की 261 पारियों में 334 विकेट लिए। अगर वह दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो बतौर भारतीय टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।
फिलहाल यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है, जिन्होंने 316 टी-20 मैच की 315 पारियों में 335 विकेट लिए हैं। 384 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं।
मौजूदा वर्ल्ड कप में बुमराह ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें 3 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि बीमार होने के चलते वह अमेरिका के खिलाफ हुए पहले मैच में नहीं खेल पाए थे।