नेपाल क्रिकेट टीम का 4352 दिन का इंतजार हुआ खत्म,जीत के साथ की T20 World Cup 2026 का अंत
नेपाल ने मंगलवार (17 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। चार मैच में मिली पहली जीत के साथ ही मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में नेपाल का सफर खत्म हो गया।
2014 टी-20 वर्ल्ड…

2014 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद नेपाल की इस टूर्नामेंट में यह पहली जीत है। इसके साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में दो मैच मे जीत के बीच सबसे ज्यादा दिनों के अंतर का रिकॉर्ड नेपाल के नाम दर्ज हो गया। नेपाल को टी-20 वर्ल्ड कप में 4352 दिन बार जीत मिली है।
दो वर्ल्ड कप जीत के बीच सबसे ज़्यादा दिन
4352 नेपाल (2014-26)
2770 आयरलैंड (2014-21)
2412 ज़िम्बाब्वे (2016-22)
2408 नीदरलैंड (2016-22)
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में नेपाल 19.2 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें दिप्रेंद सिंह ऐरी ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन कीत तूफानी पारी खेली।