T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने यूएई को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता, प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है । साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सुपर 4 राउंड के…
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है । साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सुपर 4 राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव हुए हैं। साउथ अफ्रीका की टीम में जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया और क्वेना मफाका आए हैं और लुंगी एंगिडी, केशव महाराज, डेविड मिलर और मार्को यान्सेन को आराम दिया गया है।
टीमें इस प्रकार हैं
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका।
संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।