
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शनिवार (3 दिसंबर) को शानदार शतक जड़ा। लाबुशेन ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रनों की पारी खेली। इससे पहले लाबुशेन ने पहली पारी में 204 रन बनाए थे। इस टेस्ट मैच में उन्होंने कुल 308 रन जोड़े।
लाबुशेन एक टेस्ट मैच में 200 प्लस और 100 प्लस रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे और दुनिया के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहल डग वॉल्टर्स, सुनील गावस्कर, लॉरेंस रोव,ग्रैग चैपल, ग्राहम गूच, ब्रायन लारा, कुमार संगाकारा ने यह कारनामा किया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार यह कारनामा ग्रैग चैपल ने साल 1974 में किया था। चैपल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 247 रन औऱ दूसरी पारी में 133 रन बनाए थे।
Run Machine Of Australia!#CricketTwitter #AUSvWI #Australia #MarnusLabuschagne pic.twitter.com/nYHySSB8up
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 3, 2022