धोनी ने 30 रन बनाकर रच डाला इतिहास, सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ इस लिस्ट में बने नंबर 1
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले मे 16 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन की…
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले मे 16 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली।
इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान धोनी ने खास रिकॉर्ड बना दिया। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी के अब चेन्नई के लिए खेलते हुए 4699 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा, जिनके नाम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4687 रन दर्ज हैं।
Most Runs for CSK in IPL
— CricBeat (@Cric_beat) March 28, 2025
4699 - MS Dhoni*
4687 - Suresh Raina
2721 - Faf du Plessis
2433 - Ruturaj Gaikwad
1932 - Ambati Rayudu#CSKvsRCB
गौरतलब है कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हरा दिया। 2008 के बाद पहली बार इस मैदान पर बेंगलुरु ने चेन्नई को मात दी है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बेंगलुरु ने 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 8 विकेट गवाकर 146 रन ही बना पाई।