![T20 WC 2024: खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए धोनी ने दिया ये खास मैसेज, कहा- इतना प्यारा जन्मदिन गिफ्ट... T20 WC 2024: खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए धोनी ने दिया ये खास मैसेज, कहा- इतना प्यारा जन्मदिन गिफ्ट...](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/06/MS-Dhonis-special-message-for-team-India-after-T20-World-Cup-2024-glory-lg.jpg)
भारत ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद से भारतीय टीम को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है। इस लिस्ट में अब भारत को 2007 का वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2013 जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम भी शामिल हो गया है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके टीम को एक सप्ताह से अधिक समय पहले अपने जन्मदिन का गिफ्ट देने के लिए टीम को धन्यवाद दिया। धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को है। वो आगामी महीने में 43 साल के हो जाएंगे।
धोनी ने भारतीय टीम की ट्रॉफी जीतने वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "वर्ल्ड कप चैंपियन 2024। मेरी हार्ट बीट बढ़ गई थी, शांत रहने, आत्मविश्वास रखने और आप लोगों ने जो किया वह करने के लिए बहुत अच्छा। घर वापस आने वाले और दुनिया भर के सभी भारतीयों की ओर से वर्ल्ड कप को घर लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बधाई हो, अनमोल जन्मदिन गिफ्ट के लिए धन्यवाद।"
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बनाने में सफल हो सकी।