PAK vs NAM: पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का टारगेट, साहिबज़ादा फरहान ने लगाई सेंचुरी
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए और नामीबिया के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा। कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए और नामीबिया के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा। कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ओपनर साहिबजादा फरहान ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
हालांकि, पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही और ओपनर सैम अयूब सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा (38) ने साहिबजादा फरहान (100) के साथ मिलकर पारी को संभाला और एक बड़े स्कोर की नींव रखी। अंत में आकर शादाब खान ने चौके-छक्के लगाकर पारी को 200 के करीब पहुंचाया। शादाब ने नाबाद रहत हुए 22 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं, नामीबिया के लिए जैक ब्रेसैल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।