PAK vs NAM: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान का सामना नामीबिया से हो रहा है। कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अगर पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करना है तो…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान का सामना नामीबिया से हो रहा है। कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अगर पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करना है तो उन्हें हर हाल में ये मैच जीतना होगा, अगर पाकिस्तान हारा तो यूएसए सुपर-8 में चला जाएगा और पाकिस्तान को अपने वतन लौटना होगा।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफय, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक।