ईशान किशन ने ICC T20I Rankings में मचाई खलबली, पाकिस्तान के खिलाफ पारी के बाद हुआ बड़ा फायदा
भारत के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर किया है। शानदार फॉर्म में चल रहे किशन 17 स्थान के फायदे के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ…
भारत के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर किया है। शानदार फॉर्म में चल रहे किशन 17 स्थान के फायदे के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ वह आठवें स्थान पर आ गए हैं।
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में किशन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले तीन मैच में उन्होंने 52.67 की औसत और 197.50 की स्ट्राईक रेट से 158 रन बनाए हैं।
इसके अलावा भारत के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी फायदा हुआ है। एक स्थान के फायदे के साथ तिलक चौथे स्थान पर आ गए हैं।
भारतीय ओपनर अभिषके शर्मा नंबर 1 की स्थान पर बने हुए हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में अभिषेक ने दो मैच खेले हैं और दोनों पर 0 पर आउट हुए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर बने हुए हैं।
Abhishek Sharma - Number 1.
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 18, 2026
Tilak Varma - Number 4.
Suryakumar Yadav - Number 6.
Ishan Kishan - Number 8.
FOUR INDIAN BATTER IN TOP 10 IN T20 RANKINGS - The best team in the world. pic.twitter.com/nI6U2O2s1k