T20 World Cup 2026: एनरिक नॉर्खिया ने पहले ही मैच में रचा इतिहास,तोड़ दिया टिम साउदी का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने बुधवार (18 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
बतौर तेज गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड…
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने बुधवार (18 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
बतौर तेज गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में नॉर्खिया दूसरे नंबर पर आ गए हैं, उनके अब 37 विकेट हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने टिम साउदी और उमर गुल को पीछे छोड़ा।
बतौर तेज गेंदबाज टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
38 - लसिथ मलिंगा
37 - एनरिक नॉर्खिया
36 - टिम साउदी
35 - उमर गुल
34 - ट्रेंट बोल्ट
32 - मिचेल स्टार्क
बता दें कि साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर 8 राउंड के के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वह इससे पहले साउथ अफ्रीका के पहले तीन ग्रुप स्टेज मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।