T20 World Cup 2026: यूएई ने साउथ अफ्रीका को दिया 123 रन का लक्ष्य, शराफू के अलावा बाकी बल्लेबाज हुए फ्लॉप
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार (18 फरवरी) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 123 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 38 रन के कुल स्कोर पर यूएई को पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर…
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार (18 फरवरी) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 123 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 38 रन के कुल स्कोर पर यूएई को पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरे और बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली।
टॉप स्कोरर रहे अलीशान शराफू ने 38 गेंदों में 45 रन और कप्तान मुहम्मद वसीम ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए। जिसकी बदौलत यूएई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका के लिए कोर्बिन बॉश ने 3 विकेट, एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट, जॉर्ज लिंडे ने 1 विकेट लिया।
टीमें इस प्रकार हैं
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका।
संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।