रविचंद्रन अश्विन बने टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक गेंदबाज, एंडरसन को धकेला पीछे
भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को एक स्थान नीचे धकेल कर नंबर एक का ताज हासिल कर लिया है। अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन के 859 रेटिंग…
भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को एक स्थान नीचे धकेल कर नंबर एक का ताज हासिल कर लिया है। अश्विन 864 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन के 859 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
आश्विन अभी इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अश्विन कितने समय तक अपने ताज को बचाए रख पाते है। बता दे कि गेंदबाजी के अलावा ऑलराउंडर रैंकिंग में अश्विन दूसरे स्थान पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट गेंदबाजी रैंकिंग-
1. रविचंद्रन अश्विन
2. जेम्स एंडरसन
3. पैट कमिंस
4. जसप्रीत बुमराह
5. शाहीन अफरीदी