WPL 2026, RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, प्लेइंग इलेवन में हुए तीन बदलाव
WPL 2026, Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार, 17 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना…
WPL 2026, Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार, 17 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष, गौतमी नाइक, नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मीनू मणि, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।