8 जुलाई,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
रैना अगर इस मुकाबले में 1 छक्का मार लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे। वह यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन जाएंगे। छक्के मारने के मामले में वह एबी डी विलियर्स (299 छक्के) को पीछे छोड़ देंगे।
देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर
उनसे पहले क्रिस गेल (846 छक्के), काइरोन पोलार्ड (528 छक्के), ब्रैंडन मैकुलम (445 छक्के), शेन वॉटसन (371 छक्के), ड्वेन स्मिथ (367 छक्के), डेविड वॉर्नर (319 छक्के), और रोहित शर्मा (308 छक्के) टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा कर चुके हैं।
बता दें रैना ने करीब 2 साल तक टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज से वापसी की थी। इसके बाद से उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है।