क्या IPL से रिटायरमेंट लेने वाले हैं MS Dhoni? सुरेश रैना ने भविष्यवाणी करके दे दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कैप्टेंसी छोड़ चुके हैं। धोनी 42 साल के हो गए हैं और मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान थाला की ऐसी कई वीडियो वायरल हुई हैं जिसमें वो लंगड़ाकर चलते नज़र आए। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या IPL 2024 महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन होगा या फिर वो अगले साल भी सुपर किंग्स की जर्सी में विकेट के पीछे नज़र आएंगे। आपको बता दें कि धोनी के सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इस पर बड़ा बयान दे दिया है।
Latest Cricket News In Hindi