भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके। पारी के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क के हाथों सूर्यकुमार यादव एलबीडबल्यू आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार मैदान पर आए थे और पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम हुए पहले वनडे में भी मिचेल स्टार्क के खिलाफ सूर्यकुमार यादव पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे। सूर्यकुमार पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जो एक वनडे सीरीज में दो बार पहली गेंद पर आउट हुए हैं। सूर्यकुमार दोनों ही मुकाबलों में एक तरीके से आउट हुए।
जुलाई 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार का वनडे में प्रदर्शन खास नहीं रहा है। पिछली 10 पारियों में वह छह बार दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं।
Two Golden Ducks For Suryakumar Yadav!#CricketTwitter #INDvAUS #SuryakumarYadav #MitchellStarc pic.twitter.com/Ub3pXPz1rh
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 19, 2023