सूर्यकुमार यादव ने पछाड़ा पोलार्ड को, मुंबई इंडियंस के लिए बने दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर
वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव ने पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए किरोन पोलार्ड को पछाड़ा और अब वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा…
वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव ने पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए किरोन पोलार्ड को पछाड़ा और अब वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने 53 रन पूरे करते ही पोलार्ड (3412 रन) को पीछे छोड़ा और फिलहाल उनके नाम 3413 रन दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 5698 रनों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं।