T20 World Cup 2026 शेड्यूल आउट! भारत के सभी मैच तय, 15 फरवरी को पाकिस्तान से बड़ा मुकाबला; देखिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है और सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाला मुकाबला है भारत बनाम पाकिस्तान, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को USA के खिलाफ मुंबई में करेगा। टूर्नामेंट इस बार भारत…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है और सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाला मुकाबला है भारत बनाम पाकिस्तान, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को USA के खिलाफ मुंबई में करेगा। टूर्नामेंट इस बार भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट कर रहे हैं, जहां कुल 8 वेन्यू पर मुकाबले होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फैन्स का इंतज़ार अब खत्म हो गया है, क्योंकि ICC ने मंगलवार(25 नवंबर) को टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। इस बार भारत और श्रीलंका मिलकर मेजबानी कर रहे हैं, जिसमें कुल 20 टीमें भाग लेंगी और 7 फरवरी से 8 मार्च तक लगभग एक महीने तक रोमांच जारी रहेगा। भारत में 5 और श्रीलंका में 3 वेन्यू मैचों की मेजबानी करेंगे।
सबसे बड़ी चर्चा जिस मुकाबले की है, वह है भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप A में हैं। पाकिस्तान अपने सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलेगा, जबकि भारत के मुकाबले भारत और श्रीलंका दोनों जगह तय किए गए हैं।
भारत का पूरा शेड्यूल – T20 World Cup 2026
-
7 फरवरी – भारत vs USA (मुंबई)
-
12 फरवरी – भारत vs नामीबिया (दिल्ली)
-
15 फरवरी – भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो)
-
18 फरवरी – भारत vs नीदरलैंड (अहमदाबाद)
ग्रुप A को आसान माना जा रहा है, जिसमें भारत के साथ पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड जैसी टीमें शामिल हैं। टीम इंडिया की शुरुआत मुंबई से होगी, जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में होगा।