टेस्ट मैच में ऐसा रोमांच नहीं देखा होगा पहले कभी, विलियमसन ने आखिरी गेंद पर डाइव लगाकर न्यूजीलैंड को दिलाई जीत; जानें आखिरी छह गेंदों का हाल
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोमांचक जीत हासिल की। बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे।
आखिरी छह गेंदों असिता फर्नान्डो डालने आए और स्ट्राइक पर केन विलियमसन थे। विलियमसन ने पहली गेंद पर…
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोमांचक जीत हासिल की। बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे।
आखिरी छह गेंदों असिता फर्नान्डो डालने आए और स्ट्राइक पर केन विलियमसन थे। विलियमसन ने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक मैट हेनरी को दे दिया। हेनरी ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विलियमसन ने शॉट लगाकर दो रन लेना चाहा लेकिन इस कोशिश में हेनरी रन आउट हो गए। अब न्यूजीलैंड को जीतने के लिए तीन गेंदों में 5 रन चाहिए थे।
A thriller in Christchurch. #NZvSL pic.twitter.com/7hv2j4bEjJ
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 13, 2023
विलियमसन ने चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। वहीं, फर्नान्डो ने अगली गेंद हलकी सी वाइड डालते हुए डॉट करा दिया। अब न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए आखिरी गेंद पर एक रन चाहिए थे। फर्नान्डो ने विलियमसन को आखिरी गेंद शोर्ट डाली, जिसपर उन्होंने बाय में एक रन भागकर मैच न्यूजीलैंड के झोली में डाल दिया।