मुंबई इंडियंस के लिए अहम बल्लेबाज बने तिलक वर्मा, रोहित बोले "वह गेंदबाज नही, गेंद खेलता है"
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुरूआती दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीत लिए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में अब तक 5 मैच में 53.30 की औसत से 214…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुरूआती दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीत लिए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में अब तक 5 मैच में 53.30 की औसत से 214 रन बनाए हैं।
तिलक ने मुंबई इंडियंस के बारे में बात करते हुए कहा कि "मुंबई इंडियंस मुझे एक युवा खिलाड़ी या टीम में नवागंतुक के रूप में नहीं देखती हैं। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सभी के बीच होने के नाते मैं उनके साथ आत्मविश्वास और सहज महसूस करता हूं।"
मंगलवार को मैच के बाद रोहित शर्मा ने भी तिलक वर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि "हम सभी जानते हैं कि तिलक वर्मा क्या कर सकते हैं। मुझे उनका दृष्टिकोण पसंद है। वह गेंदबाज नहीं बल्कि गेंद को खेलता है। हम उन्हें कई टीमों के लिए खेलते हुए देखेंगे।"