जीत के बाद रोहित शर्मा ने की अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ, कहा "अर्जुन की काबिलियत कमाल की है"
IPL 2023: मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। मुंबई के इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे कैमरन ग्रीन जिन्होंने 64 रनों की पारी खेली। वहीं, आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर की सटीक गेंदबाजी ने भी मुंबई को जीत…
IPL 2023: मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। मुंबई के इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे कैमरन ग्रीन जिन्होंने 64 रनों की पारी खेली। वहीं, आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर की सटीक गेंदबाजी ने भी मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अर्जुन ने आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया।
टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ की। उन्होंने कहा "अर्जुन तेंदुलकर के साथ खेलना काफी रोमांचक है। अर्जुन तीन साल से इस टीम का हिस्सा हैं। वह जानता है कि उसे क्या करना है, वह काफी आत्मविश्वासी भी है। वह अपनी योजनाओं में स्पष्ट है। वह नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवर में यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहा है। उसकी काबिलियत कमाल की है। उसने आखिरी ओवर में सटीक यॉर्कर फेंकी, शानदार है यह"