रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, बतौर कप्तान वनडे की सबसे बड़ी जीत और हार का सामना करना पड़ा
विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से हार के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बतौर कप्तान उन्होंने वनडे इतिहास का सबसे बड़े हार का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 ओवर में मैच को ख़तम कर के…
विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से हार के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बतौर कप्तान उन्होंने वनडे इतिहास का सबसे बड़े हार का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 11 ओवर में मैच को ख़तम कर के 234 गेंद रहते भारत को हरा दिया। यह गेंद शेष रहने के लिहाज से भारत के लिए वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी हार है।
Both Came This Year!#CricketTwitter #INDvAUS #IndianCricket #TeamIndia #RohitSharma pic.twitter.com/p64Wpms9Nz
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 19, 2023
हालाँकि, वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी भारत के ही नाम है। जोकि इसी साल रोहित शर्मा के कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ आई थी। उस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया था। इसका यह मतलब हुआ कि वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत और भारत के लिए सबसे बड़ी हार रोहित शर्मा के कप्तानी में ही आई हैं।